मध्यप्रदेश
मेघनगर में भगोरिया की धूम
मेघनगर भगोरिया हाट पर नगर प्रशासन ने लिया पारंम्परिक नृत्य का आनंद

सौरभ खेमसरा
मेघनगर – आदिवासी अंचल के उल्लास के पर्व भगोरिया की शुरुआत शुक्रवार से हुई। जिले का दूसरा मेला मेघनगर सहित कुछ अन्य स्थानों पर लगा। दूसरे भगोरिया में मेघनगर जमकर भीड़ उमड़ी। अनुविभागीय अधिकारी,तहसीलदार,नायब तहसीलदार,सीएमओ,बीएमओ,अध्यक्ष परंपरागत वेशभूषा में दिखाई दिये भागोरिया हाट के दौरान हिंदु संगठन एवं राजनैतिक पार्टिया के साथ ग्रामीण आदिवासी युवक-युवतियां पहुंचे। चांदी के आभूषण पहने महिलाएं पहुंची।इन दिनों सोशल मीडिया पर रील्सबनाने के दौरान इसे पहने हुए लोगों को देखा जा सकता है। पारंपरिक वेशभूषा के साथ मॉडर्न कपड़े पहनी युवतियां इस अंदाज में दिखीं। झाबुआ जिले के मेघनगर, राणापुर, बामनिया, झकनावदा में भगोरिया मेले लगे अंतिम भगोरिया मेला गुरुवार को रहेगा।







