क्राइमगैजेट्सदेशमध्यप्रदेशमौसम

मेघनगर इंड्रस्टीज एरिये में संयुक्त दल द्वारा कार्यवाही की गई

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । संयुक्त दल जिसमें एमपीआईडीसी के इंद्रसिंह राजपूत, सहायक यंत्री, एवं मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक आर.आर.भंवर एवं आर. एम. गामड़ एवं क्षेत्रीय कार्यालय धार के रसायनज्ञ अशोक राजावत,मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल सिंह वर्मा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में नगर मेघनगर के जल प्रदूषणकारी उद्योगों के बाहर दूषित जल के निस्सारण के संबंध में निरीक्षण का कार्य किया गया। जिसमें सर्वप्रथम मेसर्स सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेस , मेसर्स अंजनिया इंडस्ट्रीज, मैसेज राठौर फ्रॉम इंडस्ट्रीज, मैसेज ट्रेंड केमिकल इंडस्टरीज आदि का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दिवस रेलवे लाइन के समीप एमपीआईडीसी द्वारा दूषित जल के संग्रहण हेतु डायवर्सन संप क्षमता 50 किलो लीटर का निर्मित पाया गया। जिससे उद्योग से डायवर्सन संप तक पाइपलाइन का कार्य शेष है, इस संप से सीधे CETP में दूषित जल भेजा जावेगा।

जिससे भविष्य में औद्योगिक क्षेत्र से उत्पन्न दूषित जल व सीवेज वाटर को प्राकृतिक जल स्रोत में मिलने में कारगर होगा। उसके पश्चात निरीक्षण दल द्वारा गारीया नाले का भी निरीक्षण किया गया, नाले में लाल रंग युक्त दूषित जल पाया गया तथा जिसका जल नमूना संग्रहित किया, इसी प्रकार इंटेकवेल से इनलेट एवं आऊटलेट का जल नमूना भी संग्रहित किया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!