देशमध्यप्रदेशराजनीति

पेटलावद में ग्रामोदय से अभ्युदय मध्यप्रदेश अभियान विकासखंड का आयोजन

युवा है भारत की ऊर्जा–

पेटलावद । मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक पेटलावद ने ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत कोदली में किया। जिसका शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। नवांकुर संस्था से दिनेश परमार द्वारा के कार्यक्रम का संचालन किया गया और रूपरेखा बताते हुए कहा की ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश, म.प्र. सरकार का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसमें सभी गांव को जोड़ना है गांव की छवि को सुधारना है गांव में छुपी प्रतिभाओं को खोजना है हमारा देश गांव का देश है जिसमें कई प्रकार के लघु उद्योग स्थापित रहे हैं इनको बढ़ावा देना है जिससे गांव उन्नत हो सके। कार्यक्रम में मेंटर्स विनोद कुमार बाफना ने भी अपने भाषण में नशा मुक्ति स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण जैविक खेती सामूहिक परिवार को बढ़ाने के लाभ गांव की चौपाल के माध्यम से लोगों को जोड़ना तथा जागरूक करने का संदेश हमें देना है इस प्रकार जन अभियान परिषद की समझ प्रस्तुत की गई। 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक युवा सप्ताह, आनंद उत्सव जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 

 हम सभी को इनमें भाग लेना है सरकार की योजनाओं का अंतिम व्यक्ति तक लाभ दिलाना है जब हमारा उद्देश्य पूर्ण होगा। कार्यक्रम के अंत में प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजेश मैडा द्वारा सभी को स्वदेशी का संकल्प दिलवाया गया। कार्यक्रम में अतिथिगण, ग्राम पंचायत सचिव, पटवारी, जन अभियान परिषद से मेंटर्स, नवांकुर संस्था प्रभारी, प्रस्फुटन सदस्य, ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!