देशधार्मिकमध्यप्रदेश

मुनि भगवन्तों के मंगल प्रवेश से होगा त्रिदिवसीय महोत्सव का आगाज़

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । पुण्य सम्राट गुरुदेव श्रीमद विजय जयंतसेन सुरीश्वरजी महाराज साहब के शिष्यरत्न एवं वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य भगवंत के आज्ञानुवर्ती पूज्य मुनिराजश्री डॉ सिद्धरत्न विजयजी, मुनिराज श्री प्रशमसेन विजयजी आदि ठाणा – 5 का आज नगर में मंगल प्रवेश होगा।

उक्त जानकारी देते हुए श्रीसंघ अध्यक्ष शांतिलाल लोढ़ा ने बताया कि, मुम्बई में चातुर्मास पूर्ण कर पूज्य मुनि भगवंत नवसारी, सूरत, बड़ौदा, दाहोद, रम्भापुर आदि श्रीसंघ में शासन प्रभावना करते हुए मेघनगर पधार रहे है। ज्ञातव्य रहे कि पूज्य मुनिराज डॉ सिद्धरत्न विजयजी महाराज का वर्ष 2005 में मेघनगर में चातुर्मास हुआ था, इसके पश्चात आप आज 20 वर्ष पश्चात मेघनगर पधार रहे है।

ज्ञान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष मनोहरलाल चौरडिया ने बताया कि आज महोत्सव के पहले दिन 22 जनवरी को पूज्य मुनि भगवन्तों का मंगल प्रवेश साईं चौराहा से प्रारम्भ होगा जो कि नगर के विविध मार्गों से होकर ज्ञान मंदिर पहुंचेंगा। आज पुण्य सम्राट गुरुदेव का 72वा दीक्षा उत्सव भी मनाया जाएगा। महोत्सव के दूसरे दिन 23 जनवरी को दोपहर 12.39 बजे से परमात्मा एवं गुरुदेव के 18 अभिषेक का कार्यक्रम होगा एवं महोत्सव के 3 दिन 24 जनवरी को प्रातः शुभ मुहूर्त में श्री सुमतिनाथ परमात्मा के जिनालय का ध्वजारोहण का कार्य मुनि भगवन्तों की निश्रा में विधिविधान के साथ लाभार्थी श्रीमती पुष्पादेवी सुभाषचंद्रजी भंडारी परिवार मेघनगर-मनावर द्वारा संपन्न होगा।

परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने बताया कि महोत्सव में पूज्य मुनि भगवंत निश्रा प्रदान कर 25 को झाबुआ नगर में मंगल प्रवेश करेंगे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!