देशधार्मिकमध्यप्रदेशशिक्षा
राजगढ खंड के मंडल बलेडी मे हिंदू सम्मेलन का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में हिन्दू सम्मेलन बलेडी में सम्पन्न हुआ

योगेश गवरी
सरदारपुर । राजगढ़ खंड के मंडल बलेडी मे हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ राष्ट्रीय स्वयं संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में संपूर्ण भारतवर्ष में यह आयोजन हो रहे हैं इसी के तहत राजगढ़ के खंड बलेडी सभी 10 गांवो लोगों की सहभागिता रही है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वक्ता ईश्वर ब्रजवासी धार विभाग धर्म जागरण संयोजक ने उद्बोधन दिया। कथावाचक अशोक शर्मा एवं मंदिर पुजारी धनराज बैरागी ने उद्बोधन दिया।

मातृशक्ति सुश्री माही भावसार ने पंच परिवर्तन की बात रखी। मंडल के हर ग्राम के तडवीी, समाज प्रमुख और मातृशक्ति को सम्मानित किया। भारत माता की आरती उतारी गई। साथी सामूहिक समरसता भोज आयोजन हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रवण निनामा और अरविंद भावसार ने किया। हिंदू सम्मेलन आयोजन हिंदू सम्मेलन समिति के द्वारा आयोजित किया है।





