
झाबुआ । ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला झाबुआ द्वारा विकासखंड स्तरीय ग्रामोत्सव कार्यक्रम का आज प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शहीद चंद्रशेखर आजाद शासकीय महाविद्यालय झाबुआ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आमंत्रित अतिथि के रूप में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरु भूरिया ,पशु चिकित्सा अधिकारी झाबुआ अमित दोहरे ,ब्लॉक समन्वयक पेसा कानून मानसिंह बारिया, ब्रेड फॉर ट्राईबल विलेज संस्था अध्यक्ष कृष्ण सिंह बामनिया, सामाजिक कार्यकर्ता एवं परामर्श दाता पवन परमार थे। मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण देते हुए ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर ने बताया कि यह कार्यक्रम झाबुआ ब्लॉक के 150 गांव में चलाया जाएगा। जो कि दिनांक 18 से 26 जनवरी तक होंगे। जिसमें विभिन्न कार्यक्रम जैसे गोष्ठी ,स्वच्छता अभियान नशा मुक्ति शपथ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली, नाटक आदि आयोजित होंगे। मेंटर प्रकाश मेड़ा ने ग्रामोदय से सर्वोदय मध्य प्रदेश अभियान और सप्ताह भर किए जाने वाले कार्य को विस्तार से बताया। परामर्शदाता पवन परमार ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन परिचय को छात्र-छात्राओं के साथ साझा किया। और उनके संस्मरण भी सुनाएं। कृष्ण सिंह बामनिया ने स्वदेशी जागरण हेतु भारतीय वस्तुओं के ज्यादा से ज्यादा उपभोग एवं इससे होने वाले लाभ को सबके साथ साझा किया। संस्कृति युवा मंडल समिति अध्यक्ष राजेश बैरागी द्वारा सभी को स्वदेशी अपनाने हेतु संकल्प दिलवाया गया। ब्लॉक समन्वयक पेसा कानून मानसिंह बारिया ने जल, जंगल ,जमीन हेतु आवश्यक कानून की जानकारी दी, और इसके लिए युवाओं को आगे आने को कहा।

पशु चिकित्सा अधिकारी अमित दोहरे ने पशुपालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं पशुओं की विभिन्न बीमारियों एवं उसके इलाज हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की। जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हरु भूरिया द्वारा जनपद पंचायत से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्रदान की ओर शासन की योजनाएं बताई। उनसे होने वाले लाभ और अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए सभी से आह्वान किया।
इस दौरान अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को मार्कशीट एवं पुस्तके प्रदान की गई । कार्यक्रम का संचालन राजेश बैरागी एवं आभार मैटर्स अजय कुमार ने माना। इस विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में सी एम सी एल डी पी के छात्र-छात्राएं , नवांकुर संस्था एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति समिति सदस्यों द्वारा सहभागिता की गई।





