

थांदला । नगर मे अतिक्रमण इतना तेजी से बढ़ता जाता है जिसकी कोई कल्पना भी नही कर सकता वही आम जनता कों काफी परेशानियों का समान करना पड़ता है जिसको देख आज नगर परिषद ने पुलिस बल के साथ मिलकर नगर में अतिक्रमण कों हटाने के लिए अभियान शुरू किया है। यह कदम नगर में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने और आम लोगों के लिए सड़कों को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए उठाया गया है।

अतिक्रमण हटाने के अभियान से नगर के लोगों को काफी राहत मिलेगी, क्योंकि अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो जाती हैं और यातायात बाधित होता है। आम जनता का निकलना भी बड़ा मुश्किल हो जाता है इसके अलावा, अतिक्रमण से दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की यह पहल नगर के विकास और सुव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक कदम है।






