आलीराजपुरदेशमध्यप्रदेश

एआईजे का 600वां विराट पत्रकार महासमागम ऐतिहासिक रूप से संपन्न

650 से अधिक पत्रकारों की सहभागिता, सम्मान समारोह और पत्रकार कल्याण की बड़ी घोषणाएं

जोबट। आदिवासी अंचल जोबट में एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (एआईजे) के तत्वावधान में जिला इकाई आलीराजपुर द्वारा 600वां विराट पत्रकार महासमागम, पत्रकार सम्मान एवं पत्रकार कल्याण समारोह भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से 650 से अधिक पत्रकार, संपादक, ब्यूरो प्रमुख, मीडिया प्रतिनिधि एवं संगठन पदाधिकारियों ने भाग लिया। बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन, दीप प्रज्ज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने कहा कि एआईजे केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए समर्पित राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने बताया कि संगठन देश के 24 राज्यों और 650 से अधिक जिलों में सक्रिय रहकर पत्रकारों के हित में लगातार कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि एवं लोकस्वामी समूह के प्रधान संपादक जीतू सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारिता का सबसे बड़ा दायित्व सत्य को निर्भीकता से समाज के सामने लाना है। उन्होंने कहा, “सच को दबाया जा सकता है, लेकिन समाप्त नहीं किया जा सकता।” उन्होंने पत्रकारों से हर परिस्थिति में निष्पक्ष और जनहित की पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेंद्र वैद्य ने तथ्यपरक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को समय की आवश्यकता बताया। वहीं क्रांति चतुर्वेदी ने ग्रामीण पत्रकारों को पत्रकारिता की वास्तविक ताकत बताते हुए कहा कि सीमित संसाधनों में भी वे समाज की आवाज बनकर कार्य कर रहे हैं। पुलिस अधीक्षक रघुवंश सिंह ने पत्रकारों को लोकतंत्र की रीढ़ बताते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की। वरिष्ठ पत्रकार तेजकुमार सेन ने पत्रकारों से अपनी कलम की शक्ति पहचानने और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।

समारोह में वरिष्ठ एवं जनहितैषी पत्रकारों को ‘वीर पत्रकार भूषण सम्मान’, उत्कृष्ट पत्रकारिता सम्मान, गोल्ड मेडल, सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान किए गए। इस दौरान पत्रकारों एवं उनके परिवारों के लिए दो प्रतिष्ठित अस्पतालों में 30 प्रतिशत तक रियायती चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण घोषणा भी की गई, जिसका उपस्थित पत्रकारों ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय संरक्षक किशोर दग्गी, राष्ट्रीय महासचिव पं. मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन, प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी शाहनवाज शेख, प्रदेश संयोजक राजेश नाहर, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र पाटिल सहित संगठन के अनेक राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी मंचासीन रहे।

आयोजन के कार्यकर्ताओं का रहा महत्वपूर्ण योगदान

आयोजन की सफलता में जिला अध्यक्ष वासुदेव वाणी के नेतृत्व में तरुण जैन, फरीद शेख, मनीष जैन, काशीनाथ भंडारी, रफीक कुरैशी, आशीष वाणी, तुषार राठौड़, फ़िरोज़ पठान, भरत आंजना, अशोक माँझी, सुनील वर्मा, नवीन सेन, विक्रम डाबी, आदित्य राज धाकड़, संकित तलेरा, दिलावर खान, प्रकाश भावसार, प्रकाश पड़ियार, मुन्ना जैन, रफीक खान, नितेश वर्मा, फिरोज पठान, खलील मंसूरी, आशिफ शेख, कन्हैया राय, मांगीलाल वर्मा, दिलीप सिंह भूरिया, असलम मकरानी, अशोक राठौड़, मयंक विश्वकर्मा, देवेंद्र वाणी, विवेक गुप्ता, बिलाल खत्री, अनिल जैन, राकेश सेन, जयप्रकाश सेन, विक्रम चौधरी, रवि शिमले, आजाद अग्निहोत्री, सुरेन्द्र सेन, विश्वनाथ सेन, सुनील पाटिल, समकीत तलेरा, संदीप वर्मा, निरंजन भारद्वाज एवं मनीष वाघेला सहित समस्त एआईजे कार्यकर्ताओं का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम का सफल संचालन अनीस शेख ने किया तथा अंत में प्रदेश अध्यक्ष राकेश साहू ने सभी अतिथियों, पत्रकारों, सहयोगियों एवं आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह के उपरांत सभी पत्रकारों एवं अतिथियों के लिए सहभोज का आयोजन किया गया।

यह ऐतिहासिक महासमागम पत्रकार एकता, सम्मान और कल्याण का सशक्त संदेश देने के साथ-साथ जनपक्षीय, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संकल्प को और अधिक मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!