देशमध्यप्रदेशव्यापार

मेघनगर की जानीमानी खाद फैक्ट्री(एग्रोफॉस) में फिर एक हादसा बोरियो में दबने से मजदूर की मौत – प्रबंधक मौन

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । रविवार देर शाम मेघनगर स्थित एग्रोफॉस इंडिया लिमटेड खाद फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम कर रहे एक मजदूर की खाद की भरी बोरियो के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सुनील बारदेव पिता रमेश बारदेव (उम्र 25 वर्ष ) निवासी सातरुंडा केलुपाड़ा, जिला रतलाम के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार रात 10 बजे के लगभग मजदुर गाडी में खाद की बोरिया भर रहे थे। उसी दौरान अचानक ऊँचाई पर रखी बोरिया गिर पडीं, जिससे मजदूर सुनील नीचे दब गया। फैक्ट्री में मौजूद मजदुरों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 20 मिनट में सुनील को निकाला मुतक के भाई राहुल बारदेव ने बताया कि “हम दोनों मजदूर गाड़ी में बोरिया लोड कर रहे थे, तभी अचानक बोरिया गिर पडीं और भाई दब गया। जब तक उसे निकाला, तब तक वह बेहोश था। कंपनी में किसी वाहन की व्यवस्था नहीं थी, इसिलए बाइक पर ही उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा- तफरी मच गई। पुलिस ने देर रात लगभग 11:30 बजे प्रकरण दर्ज किया। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम (PM) कराया गया। वहीं,मृतक के परिजन और साथी मजदूर सोमवार सुबह से ही फैक्ट्री गेट के बाहर विरोध में डटे हुए हैं उनका कहना है कि प्रकृति प्रबंधन की लापरवाही से यह हादसा हुआ है और मृतक के परिवार को मुआवजा तथा उचित सहायता दी जाए। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं प्रशासिनक आधकारी भी घ टनासथल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!