
थांदला । विधानसभा क्षेत्र के विधायक विरसिंह भुरिया के विरुद्ध एक भाजपा कार्यकर्ता द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट किए जाने के विरोध में आज मदरानी चौकी प्रभारी को एक लिखित आवेदन सौंपा गया।
इस दौरान ग्राम पंचायत मदरानी सरपंच जंगल सिंह डिंडोर, अगासिया सरपंच कलसिंह भुरिया, उमरादरा सरपंच हिमचंद वसुनिया, ओचका पूर्व सरपंच दुरबन गरवाल, अगासिया पूर्व सरपंच नाथु डामोर, मुकेश डिंडोर, नवल सिंह भुरिया, कमलेश गरवाल, रितेश डिंडोर, तथा सुरमल निनामा उपस्थित रहे।
सभी ने मांग की कि संबंधित व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधियों के प्रति इस तरह की अशोभनीय टिप्पणी न कर सके।







