
कसरावद । कृषि उपज मंडी प्रांगण, कसरावद में आयोजित जयस की बैठक में सर्वसम्मति से अरविंद भूरिया को जयस ब्लॉक कसरावद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके नेतृत्व में संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए समाजहित एवं संगठन के उद्देश्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जयस जिला अध्यक्ष सचिन सिसोदिया, जयस मीडिया प्रभारी सोमल चौहान, सर्व आदिवासी समाज अध्यक्ष रंजीत सिंह मण्डलोई, पूर्व जयस अध्यक्ष कपिल खराड़े, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे, आकास ब्लॉक अध्यक्ष नानसिंह मण्डलोई, जयस जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष भावेश खरते, जयस जिला संरक्षक सुभाष पटेल, सूर्या धारवे, सामाजिक सलाहकार उमेश ठाकुर, जयस जिला सलाहकार राजेन्द्र पंवार, शंकर मेणा, अर्जुन चौहान, गोलू गिरवाल, कृष्णा वास्कले, जितेन्द्र मोरे, राजेन्द्र वसुनिया, विशाल गुड़िया, रवि मालविया तथा प्रविण मोहने, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





