
झाबुआ – थांदला पेटलावद मार्ग के बीच भेरू घाट के मोड़ पर मोटरसाइकिल से पेटलावद से थांदला की तरफ आ रहे दंपति पर अज्ञात बदमाशों लठ से हमला कर दिया जिससे पति-पत्नी व बच्चे के सर पर गंभीर चोट आई है । मोटरसाइकिल सवार धनराज पिता भावसिंग खराड़ी (11 वर्ष) भावसिंग पिता भेरिया खराड़ी रानू पति भावसिंग खराड़ी निवासी रलचावन रायपुरिया के है । थांदला शिविल अस्पताल में पति-पत्नी व बच्चे का उपचार किया गया।
घटना की जानकारी मिलते ही थांदला पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाश हो की तलाश में जुट गई हैं ।





