देशधार्मिकमध्यप्रदेश

पीपलखुट्टा मंडल में 22 जनवरी को आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन के निमित्त भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न

निलेश भंडारी

रंभापुर । पीपलखुट्टा मंडल में आगामी 22 जनवरी को आयोजित होने वाले भव्य हिंदू सम्मेलन की तैयारियों के तहत आज विधि-विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आयोजन स्थल पर पूजन कर सम्मेलन की सफलता की कामना की गई।

भूमि पूजन कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हिंदू समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर हिंदू समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संकल्प लिया।

आयोजकों ने बताया कि 22 जनवरी को होने वाला हिंदू सम्मेलन समाज को एक सूत्र में बाँधने, सनातन परंपराओं के संरक्षण तथा राष्ट्रहित के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज़ी से चल रही हैं और सम्मेलन को भव्य रूप देने के लिए विभिन्न समितियाँ गठित की गई हैं।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!