देशधार्मिकमध्यप्रदेश

पांच दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा आयोजन

26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक का आयोजन बाबा मनकानेश्वर महादेव घाट परिसर पर होगा

योगेश गवरी

रिंगनोद ।  अति प्राचीन बाबा मनकामेश्वर मंदिर महादेव घाट परिसर में बाबा मनकामेश्वर भक्त मंडल द्वारा पांच दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक आयोजन होगा । जिसमें आसपास क्षेत्र हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे इस दौरान मालवा के प्रसिद्ध राष्ट्रीय प्रवक्ता कथावाचक बालकृष्ण नागर खेड़ा पीपलौदा (रतलाम) के मुखारविंद से प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक कथा का वाचन होगा। कथा शुभारंभ के पूर्व से विशाल कलश यात्रा बस बस स्टैंड स्थित हनुमान मंदिर से बाबा मनकामनेश्वर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथा अवधि में प्रतिदिन हवन, लघुरुद्र, भोलेनाथ का जल अभिषेक, महाआरती व महाप्रसाद का वितरण होगा। 26 को भजन संध्या, 27 को सुंदरकांड, 28 को महिला भजन संध्या, 29 को डांडिया रास व 30 दिसंबर अंतिम दिन शिव महापुराण के समापन के अवसर पर महा आरती और महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!