
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । उक्त कार्यक्रम नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार की अध्यक्षता में किया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, महिला एवं बाल विकास विभाग रहे। एवं जिनकी गरिमामय उपस्थित में एस टी पी प्लांट परियोजना का निर्माण कार्य का शुभारंभ हेतु भूमिपूजन किया जाएगा एवं जिसकी अनुमानित लागत राशि रूपये 167.00 लाख है। एवं निर्माण एजेंसी नाईक एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड मुंबई द्वारा किया जाएगा।तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा द्वारा बताया कि एसटीपी प्लांट के मुख्य लाभ इस प्रकार है, कि इससे पर्यावरण संरक्षण, सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा और जल का पुनः उपयोग हैं। यह अपशिष्ट जल से हानिकारक पदार्थों और रोगाणुओं को हटाकर नदियों और जलस्रोतों को प्रदूषित होने से बचाता है, जिससे जल-जनित रोगों को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही, उपचारित जल का उपयोग सिंचाई और औद्योगिक उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है, जिससे मीठे पानी की खपत कम होती है। उक्त कार्यक्रम के दौरान भूतपूर्व अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेशअध्यक्ष कलसिंह भाभर, भाजपा जिलाध्यक्ष भानुसिंह भूरिया, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह सिंह नायक, भाजपा जिलामहामंत्री गौरव खंडेलवाल, पूर्व जिलामंत्री भूपेश भानपुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमति आरती भानपुरिया, मंडल अध्यक्ष रूपसिंह भुरिया, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमति मेघा भूपेश भानपुरिया, वार्ड पार्षद लाखनसिंह सिंह देवाणा, संतोष परमार, मुना ईनाल, गंगा वसुनिया पूर्व पार्षद ,एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता बाबू भाई मचार, कमलेश दातला, रामसिंह मेरावत, कानजी भाई वसुनिया तड़वी, प्रदीप गणावा सरपंच खच्चर टोड़ी, वसना भाई डामोर सरपंच जामनिया, राजू भाई सरपंच ढूंढका, मानसिंह भुरिया सरपंच छोटा घोसलिया, कैलाश भाई सेहलोत, श्रीमति सुमित्रा मचार सरपंच बेड़ावली, एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती रितिका पाटीदार एवं तहसीलदार मेघनगर पलकेश परमार एवं नगर परिषद उपयंत्री सुरेश गणावा, लेखापाल शीतल जैन, स्टोर कीपर सुनील डामोर, तकनीक सहायक विनोद भुरिया आदि नगर परिषद कर्मचारी गण उपस्थित रहे।






