

थांदला । अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी थांदला से रतलाम के रास्ते से जा रही थी जो लाख्या खाली निर्माणाधीन पुल से निकल रही थी। जो अनियंत्रित होने से रिवर्स होकर पुल के निचे गिर गई। घटना स्थल पर स्थानीय लोगो का भारी जमावड़ा लगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो गाड़ी मे एक हि परिवार के बच्चों ओर बड़ो को मिलाकर 10 से 12 लोगो बैठे थे। स्थानीय लोगो की मदद से गाड़ी के अंदर से घायलों को निकाला गया। सभी घायलों को 108 की सहायता से सिविल हॉस्पिटल थांदला भेजा गया। मोके पर पुलीस टीम मौजूद रही।






