देशमध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा मण्डल कल्याणपुरा की अहम् बैठक जिला अध्यक्ष भानु भूरिया के सानिध्य में 

संतोष परमार

कल्याणपुरा । भाजपा मण्डल कल्याणपुरा की अहम बैठक आज स्थानीय मकना बाबा मंदिर पर मण्डल अध्यक्ष के मार्गदर्शन में रखी गई उक्त बैठक में भाजपा के उर्जावान जिला अध्यक्ष भानु भूरिया जिला महामंत्री विजय चौहान व मण्डल के समस्त बूथों के बुथ बीएलए व सरपँच गण मण्डल महामंत्री पदाधिकारी गन व वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहे उक्त बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री प्रकाश चौहानं ने किया स्वागत भाषण मण्डल अध्यक्ष राजेश भटेवरा ने दिया व आभार महामंत्री धनसिंग भुरिया जी ने माना उक्त बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री भानु भुरिया ने उपस्थित सभी बीएलए व सरपंच गणों को एसआईआर के बारे में विस्तृत से समझाया व अपने अपने बूथों पर नए मतदाता का नाम जोड़ने व घर घर जा कर परिवार जनों से जीवित सम्पर्क कर मतदाता सूची में जनसहयोग करना है।

गांव का एक भी 18 साल का युवक युवती अपने मतदान के पूर्ण अधिकार रखता है ये तभी सम्भव होगा जब सरपंच व बीएलए व कार्यकर्ता डोर टू डोर जनसम्पर्क कर युवाओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने में सहयोग करेंगे कार्यक्रम कें पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष भानु भुरिया ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को अपने कार्य को ईमानदारी व पूर्णरूप से सहयोग कर सफल बनायेगे की शपथ भी दिलाई।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!