मध्यप्रदेशशिक्षा

10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के लिए बड़ी अपडेट

2026 में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा


मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 2026 में आयोजित होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीख 6 महीने पहले ही घोषित कर दी है। 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से 3 मार्च तक चलेगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी और 2 मार्च को खत्म होगी। पिछले साल 6 अगस्त को टाइम टेबल जारी किया गया था।
दोनों ही बोर्ड कक्षाओं का पहले दिन हिंदी का पेपर होगा। प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। एग्जाम सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी। एग्जाम शुरू होने से 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तरपुस्तिका उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं, 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।

कक्षा दसवीं टाइम टेबल

11 फरवरी- हिंदी
13 फरवरी- उर्दू
14 फरवरी- नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
17 फरवरी- इंग्लिश
19 फरवरी- संस्कृत
20 फरवरी- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज और कंप्यूटर
24 फरवरी- गणित 
27 फरवरी- विज्ञान
2 मार्च- सामाजिक विज्ञान

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा टाइम टेबल
7 फरवरी-हिंदी
9 फरवरी- उर्दू और मराठी
10 फरवरी- इंग्लिश
13 फरवरी- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड एंड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज
14 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
16 फरवरी- संस्कृत
17 फरवरी- ड्राइंग एंड डिजाइन
18 फरवरी- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, अलिफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
19 फरवरी- मनोविज्ञान
20 फरवरी- एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा
21 फरवरी- कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी
23 फरवरी- बायोलॉजी
25 फरवरी- गणित
26 फरवरी- राजनीति शास्त्र
27 फरवरी- इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस
2 मार्च- समाजशास्त्र
3 मार्च- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर,  स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य

डीपीएसई परीक्षा कब?
डीपीएसई प्रथम वर्ष परीक्षा 10 फरवरी, 13 फरवरी, 16 फरवरी और 18 फरवरी को आयोजित की जाएगी। एग्जाम सुबह 9:00 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। द्वितीय वर्ष के लिए भी समय यही होगा। परीक्षा का आयोजन 11, 14, 17 और 19 फरवरी को होगा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!