देशमध्यप्रदेश
“हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत निकाली तिरंगा यात्रा
भाजपा मंडल द्वारा निकाली गई शानदार तिरंगा यात्रा
संतोष परमार की रिपोर्ट
कल्याणपुरा – हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कल्याणपुर में के पुराने बस स्टेण्ड से लेकर झाबुआ बाईपास रोड तक भाजपा मण्डल कल्याणपुरा द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।जिसमे पुलिस थाना प्रभारी श्रीमती नेहा बिरला, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश भटेवरा,मण्डल महा मंत्री प्रकाश चौहान,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सुराणा,जनपद सदस्य मंजूबाला पीपाडा,सरपंच लीला बेन,भाजपा अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संतोष परमार,उपसरपंच प्रकाश राठौर,धीरज बुंदेला,रविन्द्र ठाकुर राजेंद्र सोनी,सौरभ पंडाया,ओर गांव के वरिष्ठ,आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता ओर महिला के साथ तिरंगा यात्रा गांव की गली मोहल्लों से होकर निकाली गई।






