
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । श्री त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ एवं परिषद परिवार द्वारा संचालित श्री राज राजेन्द्र जयंतसेन पाठशाला में इस वर्ष जनवरी 2025 से पाठशाला में नियमित आने वाले बच्चों का जन्मदिन पाठशाला में मनाने की एक प्रोत्साहन पहल पाठशाला समिति द्वारा की गई।
उक्त जानकारी देते हुए पाठशाला की संचालिका एवं महिला परिषद अध्यक्ष श्रीमति स्नेहलता कावड़िया ने बताया कि, समिति की इस पहल के बाद आज दूसरा जन्मदिन पाठशाला में लब्धि गौरव कोठारी का मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री एवं संचालिका श्रीमती निशा बाफना, श्रीमती चेतना कोठारी एवं पाठशाला के बच्चे उपस्थित थे।





