भाजपा मंडल मदरानी की बैठक संपन्न, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर हुआ मंथन
ग्राम पंचायत पीपलखूंटा में हुआ आयोजन, पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर रहे उपस्थित

अहमद खान की रिपोर्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाए जा रहे “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल मदरानी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन ग्राम पंचायत पीपलखूंटा में किया गया।

इस बैठक में विशेष रूप से जिले के तिरंगा यात्रा प्रभारी एवं पूर्व सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर की उपस्थिति रही। उन्होंने तिरंगा यात्रा के महत्व, राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने की प्रेरणा को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
बैठक में तिरंगा यात्रा प्रभारी पूर्व सांसद गुमानसिंह डामोर,मंडल अध्यक्ष सोमेश भूरिया पूर्व सेवा डामोर मंडल के पदाधिकारी वर्तमान एवं पूर्व सरपंचगण, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, पार्टी पदाधिकारीगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में आगामी तिरंगा यात्रा की रूपरेखा, जनसंपर्क अभियान और ग्राम स्तर पर इसकी प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।
वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक घर तक जाकर तिरंगा अभियान का संदेश पहुँचाएं और 15 अगस्त तक हर गांव, हर घर पर तिरंगा लहराने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
बैठक का संचालन मंडल महामंत्री राजेश चरपोटा द्वारा किया गया और अंत में आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष कल्पेश अड़ के द्वारा किया गया





