देशमध्यप्रदेशराजनीतिशिक्षा

आदिवासी छात्र संगठन कसरावद की बैठक सम्पन्न, अंतिम मेवाड़े बने ब्लॉक अध्यक्ष

कसरावद। शासकीय महाविद्यालय कसरावद में 12 सितंबर 2025 शुक्रवार को आदिवासी छात्र संगठन की बैठक हुई जिसमें कसरावद तहसील के सभी क्षेत्र के छात्र-छात्राएं व आदिवासी छात्र संगठन के पदाधिकारी सहित जयस तथा सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे। जिसमें विद्यार्थियों की समस्याएं बेरोजगारी एवं छात्र संगठन के उद्देश्य तथा संगठन को मजबूती देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

इस दौरान आदिवासी छात्र संगठन जिला खरगोन अध्यक्ष मोहन भूरिया व झिरनिया ब्लॉक ACS मीडिया प्रभारी निलेश आरवे और सर्व आदिवासी समाज कसरावद अध्यक्ष रणजीत सिंह मंडलोई, तथा जयस कसरावद ब्लॉक अध्यक्ष कपिल खराड़े के सहयोग से आदिवासी छात्र संगठन ब्लॉक कसरावद अध्यक्ष अमित मेवाड़े़, उपाध्यक्ष कपिल भालसे, सह उपाध्यक्ष जागृती गांगले, सचिव गोविंदा हतागले व मनिषा गांगले, सह सचिव गरिमा भूरिया व सोनाली ओसारी, कोषाध्यक्ष रणवीर माथुर, सह कोषाध्यक्ष मोहित चौहान, संरक्षक राजकुमार मोहरे, सह संरक्षक सोमल चौहान, संयोजक विशाल गुंडिया, सह संयोजक कृष्णा निंगवाल, मीडिया प्रभारी विशाल भाबर, सह मीडिया प्रभारी बंटी सिसोदिया को जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में राजकुमार वास्कले, अनिल धारवे, निहाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र सपाले, राहुल भूरिया, देवेंद्र मंडलोई, रिंकू, अनीता, शिवानी, रितिक, सीमा, चांदनी, अंजलि, वंशिका, रंजना, मीना,अन्नपूर्णा, निकिता, प्रियांशी, रीना, उर्मिला, आरती, युवराज, रवि, गब्बर, विकी मौजूद रहे।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!