
सोमल चौहान
कसरावद । बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित कैंडल मार्च व श्रद्धांजलि सभा में नगर वासियों सहित सामाजिक कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इस अवसर पर सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। सभा में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि समता, न्याय और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने वंचित, शोषित और पीड़ित समाज के अधिकारों की लड़ाई जीवनभर लड़ी और उन्हें मुख्यधारा में लाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलते हुए सामाजिक न्याय, शिक्षा, समान अवसर और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के समर्थकों का उत्साह उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा साहब के प्रति अपनी आस्था और सम्मान व्यक्त किया। परिनिर्वाण दिवस की यह श्रद्धांजलि सभा सामाजिक चेतना और एकता का सशक्त संदेश देते हुए सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर ब्लॉक संयोजक भारत मुक्ति मोर्चा प्रेम गांगले, अकास कार्यकारी अध्यक्ष उमेश ठाकुर,जयस मिडिया प्रभारी सोमल चौहान, सर्व आदिवासी समाज ब्लॉक अध्यक्ष रंजीत सिंह मंडलोई, आकास ब्लॉक अध्यक्ष पदमसिंह जमरे, सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार मोहरे, राज गांगले, अनिल चौहान, निलेश मोर्य, बलाई समाज उपाध्यक्ष गणेश खेड़े, राजेन्द्र चौहान गणेश भालसे, कान्हा भालसे, एम आर हतागले, एस एस उपाध्याय, सुखलाल कोचक, राहुल निंगवाल, कृष्णा मडण्लोई, देवीसिंह भार्गव, देवेंद्र नय्यर, गौतम सोनाले, देवा राणे, भोला गांगले, गोलू गिरवाल, भूपेन बामने, कैलाश गांगले, गोपाल गावड़े, राहुल ऐक्कल, राहुल खेड़े सहित नगर के गण मन नागरिक उपस्थित थे।





