इक्कीस बग़ियों के साथ निकलेगा मेवानगर में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान का भव्य वरघोड़ा
पोष दशमी पर होंगे कई धार्मिक आयोजन, होगी विशाल भजन संध्या

सौरभ खेमसरा
मेघनगर । श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल मेवानगर पेटलावद के तत्त्वाधान में १४ दिसंबर २०२५ को श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान की पौष दशमी का भव्य आयोजन आयोजित किया जाएगा। गादीपति श्री सुमित जी पिपाड़ा पेटलावद के आदेश अनुसार मेवानगर पेटलावद स्थित दामोदर कालोनी में प.पूज्य मालव भूषण आचार्य श्री नवरत्न सागर सूरीजी म.सा.के सुशिष्य युवा हृदय सम्राट श्री विश्वरत्न सागर सूरीजी म.सा. की पावन प्रेरणा से पोष दशमी महोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य वरघोड़ा के साथ साथ कई धार्मिक आयोजन आयोजित किए जायेगे।
नगर में २१ बग़ियों के साथ निकलेगा भव्य वरघोड़ा
मेवानगर पेटलावद के श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल के ट्रस्टी मनीष कुमट, ट्रस्टी सौरभ खेमेसरा, ट्रस्टी पद्म मेहता, सुनील भांगु ने जानकारी देते हुए बताया की १४ दिसंबर को मेवा नगर पेटलावद में श्री नाकोडा पार्श्वनाथ भगवान की पोष दशमी का भव्य आयोजन आयोजित किया जा रहा है जिसमें 21 बागियों के साथ व बैण्ड बाजों व ढोल के साथ नगर में श्री नाकोड़ा पार्श्वनाथ भगवान को नगर भ्रमण करवाकर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। रात्रि में नारायणगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक दख दवारा मनमोहक भजनों के माध्यम से दादा को रिझाया जाएगा। आयोजक समिति के श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव ट्रस्ट मंडल एवम् कार्यकारिणी मेवानगर पेटलावद ने आयोजन में समस्त श्रीसंघों और भैरव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आह्वान किया। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी पीयूष पटवा ने दी।





