आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्यों ने बाबा साहब अम्बेडकर की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण
अजाक्स, आकास, जयस, एसीएस, बीएपी एवं आदिवासी एकता परिषद के सदस्यों ने उनके मार्ग पर चलने का लिया संकल्प

इमरान खत्री
आलीराजपुर । संविधान निर्माता, भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकरi जी के महापरिनिर्वाणी दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज जिला कोर कमेटी के सदस्य स्थानीय तीखी इमली पहुंच कर बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। उपस्थित सभी अजाक्स, आकास, जयस, एसीएस, बीएपी आदिवासी एकता परिषद के पदाधिकारियों ने उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अजाक्स जिला अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने कहा कि बाबा साहब आदिवासी,गरीबों एवं दलितों के मशीहा थे,उन्होंने सभी वर्ग के लोगों के लिए संविधान में विशेष प्रावधान किये हैं। आदिवासी कर्मचारी अधिकारी संगठन (आकास) जिला अध्यक्ष भंगुसिंह तोमर ने कहा कि डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का शहादत दिवस जिसे महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में हर साल 6 दिसम्बर को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हुआ था। यह दिन भारत के संविधान निर्माता और समाज सुधारक के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में मनाया जाता है, और इस दिन को पूरे भारत देश सहित दुनिया में सम्मान के साथ याद किया जाता है। कार्यक्रम को आयोजन समिति के अध्यक्ष बहादुरसिंह रावत, जयस जिला अध्यक्ष अरविन्द कनेश,आकास जिला महासचिव सुरेन्द्र सिंह चौहान आदि ने सम्बोधित किया। सदस्यों के द्वारा केले का वितरण किया गया। इस अवसर पर आकास जिला सचिव केरम सिंह चौहान, सक्रित सदस्य मगनसिंह मोरी, रमेश डावर, गुलाबी तोमर, सुनीता जाटव, जेलसिंह चौहान, राजूभाई जाटव, जयस कार्यक्रता भूरु मंडलोई, आशु भयडिया, महेश चौहान सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।





