
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । सेंट अर्नाल्ड स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2024 2025 मे उच्च अंकों से उत्तीर्ण एल. के .जी. यू.के.जी.एवं नर्सरी के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राओं का सम्मान एवं उच्चतम अंक प्राप्त किए छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया इस उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग नृत्य भी प्रस्तुत किया मुख्य अतिथि एस .डी.एम. श्रीमति रीतिका पाटीदार ने बच्चों को बधाई देते हुए पालकों को बच्चों के सर्वांगीण विकास में बचपन से ही प्रोत्साहित करने हेतु प्रेरित किया।

झाबुआ कैथोलिक डायसिस के बिशप पीटर खराड़ी ने बच्चों को उच्च अंक हासिल करने पर बधाई दी एवं माता पिता को बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु बच्चों की रुचि को ध्यान में रख कर बच्चों की रुचि अनुसार विषय चयनित कर प्रोत्साहन देते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी,फादर जोमोन जेम्स ने बच्चों और माता पिता को बधाई देते बचपन में बच्चों पर अधिक ध्यान देने पर जोर दिया उन्होंने बताया कि 5 वर्ष एवं 12 वर्ष तक बच्चे में सीखने हेतु दिमाग एक स्लेट की तरह होता है बच्चे बहुत कुछ सिख जाते है स्वागत उद्भभोदन मैनेजर फादर डिमेलो द्वारा बच्चे मन के सच्चे गीत के साथ किया गया कार्यक्रम में स्कूल मैनेजर फादर डिमेलो पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष जेम्स पॉल प्राचार्य फादर एंड्रयूज सहायक प्राचार्या सिस्टर दीपा स्कूल के समस्त शिक्षक एवं पालक गण उपस्थित थे सभी अतिथियों का स्वागत फादर डिमेलो एवं फादर जोमोन ने किया कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आभार फादर एंड्रयूज ने माना।






