देशमध्यप्रदेश

गुजराती सेन समाज का 40वाँ सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक न्यायिक परिसर उज्जैन में भव्यता से संपन्न हुआ

नवजीवन कि मंगल कामनाओ के साथ 34 जोड़ो का विधिविधान से विवाह हुआ सम्पन्न

संदीप वर्मा

उज्जैन । कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर की गई। मध्य प्रदेश गुजराती सेन समाज कल्याण समिति व रजिस्टर्ड युवा संगठन उज्जैन के तत्वाधान समाज के इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में प्रदेश ही नहीं अपितु अन्य प्रदेश के 34 जोड़े शामिल हुये।

जिसमे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर्चुअली जुड़कर नवविवाहितो को आशीर्वाद प्रदान किया एवं सामूहिक विवाह समिति को सफल आयोजन की बधाई शुभकामनाएं प्रेषित की! इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता म. प्र. राज्य केश शिल्पी बोर्ड के अध्यक्ष नन्द किशोर वर्मा ने की। मुख्य अतिथि उज्जैन उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा रहे। कार्यक्रम मे नेता प्रतिपक्ष रवि राय, प्रदेश संरक्षक भरत भाटी, पार्षद सुशील श्रीवास, भाजपा नेता हर्षवर्धनसिंह एवं उपाध्यक्ष नितिन सेन, समाज के बाबूलाल परमार, प्रदेश महासचिव राधेश्याम वर्मा, प्रदेश युवा अध्यक्ष बालकृष्ण वर्मा, राकेश राजहंस विजयागंज मंडी, शैलेंद्र वर्मा तराना, मणिशंकर वर्मा, संदीप वर्मा झाबुआ संतोष वर्मा सांवेर, सुभाष भाटिया सांवेर, संतोष वर्मा देवास, संजय वर्मा लोद, मनीष वर्मा, तोबरीखेड़ा, घनश्याम सेन शाजापुर, जगदीश गोयल देवास, पंकज सेन राजगढ़, नन्दकिशोर सेन नरसिंहगढ़, आर्यन  राठौर, मनीष गोयल, भरत वर्मा, राजेश लक्की, विक्रम भाटी, शिव भाटी, जितेन्द्र राठौर, सोहन भाटी, जितेन्द्र बालाजी, विष्णु वर्मा, शंकर चौहान, सागर सेन, संदीप वर्मा, विजय रॉयल, ओम वर्मा, अशोक वर्मा, ओम वर्मा रुलकी, मोहन गोयल, पंकज वर्मा, दिनेश दानीगेट, संजय रंथभंवर, संजय  चौहान, राजेश गहलोत, परमानंद सेन, हरीश परमार, मुकेश सेन बिल्डर, महेश भाटी सचिन भाटी, राहुल भाटी, नाना भाटी, अशोक परमार, मनोज परमार, गोविन्द वर्मा, ओम रंथभंवर, मिथिलेश सेन, हेमंत सेन समाज के हजारो की संख्या मे समाजजन शामिल हुए। इस महाकुंभ में नव विवाहित दूल्हा दुल्हन को दहेज वितरित किया गया एवं दानदाताओं के समक्ष लकी ड्रा किया गया। जिसमें लक्की ड्रा विजेताओ को एल इ डी टी.वी., टेबल फैन व आयरन (प्रेस) गिफ्ट किए गए। कार्यक्रम का संचालन दुर्गाशंकर देवड़ा ने किया एवं अंत में आभार विवाह समिति अध्यक्ष संतोोष भाटी एवं महेंद्र वर्मा बाहुबली ने माना कुलदीप वर्मा मिडिया प्रभारी द्वारा दी गई जानकारी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!