देशमध्यप्रदेशशिक्षा

शिक्षा के महत्व पर सक्षम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सौरभ खेमसरा

झाबुआ । जिले के मेघनगर विकासखंड के चैनपुरा ग्राम में एक पालक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों के पालकों को शिक्षा का महत्व, सक्षम कार्यक्रम का परिचय, बच्चों के मौलिक अधिकार, सामुदायिक युवा कार्यकर्ता के कार्य और सहयोग के बारे में जानकारी प्रदान करना, टोल फ्री नंबर की जानकारी, बच्चों के सुरक्षित और असुरक्षित वातावरण और समरकैंप के बारे में जानकारी साझा की गई। बैठक में पालकों ने इन मुद्दों पर सहमति व्यक्त की और हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इसके बाद, समुदाय को शिक्षा के महत्व पर जागरूक करने के लिए एक जागरूकता रैली आयोजित की गई, जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नारे लगाए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पालकों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करना और उन्हें अपने बच्चों के भविष्य के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में उपस्थित पालकों ने अपने बच्चों के भविष्य के लिए शिक्षा के महत्व को समझा और अपने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला कार्यक्रम अधिकारी रवि प्रताप सिंह तोमर और ब्लॉक कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती पूजा साहू के द्वारा विशेष सहयोग एवम मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में सीवाईएल रामू देवल, स्थानीय प्रशासन और अभिभावको का सहयोग रहा।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!