Uncategorized

डिस्ट्रिक्ट मैनेजर राजकुमार बम्बोरिया की घूसखोरी से परेशान सीएससी संचालक

सीएससी संचालकों से शराब पीकर फोन धमकी देकर मांगते हैं पैसे

 

झाबुआ ट्राईबल आधार प्रोजेक्ट एवं अमानवीय व्यवहार के संबंध में सीएससी केंद्र संचालकों ने सामूहिक रूप से कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। जिसमें उन्होंने बताया कि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के साथ ही भोपाल के अधिकारियों द्वारा भी परेशान किया जा रहा है।सीएससी संचालकों द्वारा सामूहिक रूप से झाबुआ कलेक्टर को दिए गया आवेदन में कहा गया है कि

झाबुआ जिले में मौजुदा डिस्ट्रिक्ट मेनेजर राजकुमार बम्बोरिया द्वारा अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है आधार सेण्टर लेने की प्रोसेस के नाम पर सीएससी आईडी में यह ट्रांजैक्शन करो व ट्रांजैक्शन करो आप मेरा टारगेट पूरा करो तो मैं आपको आधार सेण्टर दूंगा हम VLE यह सब ट्रांजैक्शन कर देते हैं तब डिस्टिक मैनेजर ना तो कॉल उठाते ना कोई जवाब देते परेशान होकर हम VLE जब झाबुआ जिला सीएससी ऑफिस में जाते हैं तो वहां पर डिस्टिक मैनेजर द्वारा हमें दारू पीकर यह बोला जाता है आपको आधार केंद्र सीएससी द्वारा मिल जाएगा आपको इसके लिए सेवा करना होगी ट्राइबल स्कुल के प्रिंसिपल सीएससी भोपाल ऑफिस में मोहम्मद यूनुस, अनुराग और MPSEDC ऑफिस में ऊपर तक सेवा का लाभ देना होता है। अगर हम सब VLE यह देने से मना करते हैं तो विपक्षी डिस्टिक मैनेजर दारू पीते हुए फोन लगाते हुए यह बोलते आपसे जो हो वह कर लो, ट्राइबल स्कूल प्रिंसिपल मोहम्मद यूनुस, अनुराग और एमपीएससी डीसी में कुछ नहीं होगा क्यों की ये सभी हमारे साथ है। इन सबको को सेवा का लाभ मिलता है। अगर हम VLE कुछ हिम्मत कर कर भोपाल ऑफिस में मोहम्मद युनुस जी को कॉल लगाते तो उनका कहना होता है कि जो डिस्टिक मैनेजर आपको बोल रहा है वह सभी काम करो और अगर MPSEDC ऑफिस में कॉल करो तो हमें कहा जाता है कि सीएससी वालों से बात करो। जिले में हम सभी VLE परेशान है क्योंकि यह हमसे टारगेट के नाम पर सारा काम करवाते हैं और हमसे काम करने के बदले रिश्वत की मांग करते है। साथ ही राजकुमार बम्बोरिया झाबुआ डिस्ट्रिक्ट मेनेजर दिन-रात दारू के नशे में रहते और कहते हैं CSC और MPSEDC की जो चैनल है वह ऐसे ही काम करती है। इस तरह से हमे प्रतिदिन विपक्षियों के द्वारा परेशान किया जाता है। सर आज हम सब VLE लिए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर के अमान्य व्यवहार से परेशान होकर आपके कार्यालय में अपना आवेदन दे रहे। क्योकि डिस्ट्रिक्ट मैनेजर का जो व्यवहार और भोपाल स्टेट टीम सीएससी का जो व्यवहार है उससे हम लोग काफी परेशान हो रहे हैं। साथ ही आसपास के ग्रामीण लोगो के काम नहीं होने की वजह से भी काफी परेशान होते हैं।

अतः निवेदन है कि विपक्षियों पर इस तरह की रिश्वत की मांग करना और लगातार परेशान करने पर कार्यवाही की जाए। स्कूल के छात्र को एडमिशन के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है साथ ही ग्रामीण जन को भी मुस्किलो का सामना करना पड़ा है आधार अपडेट के लिए 50 से 100 किलोमीटर तक जाना पड़ रहा है ऐसी अरी गर्मी में जहा तापमान बहुत आदा हे

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!