Uncategorized

थांदला जयस ने सीधी ज़िले की घटना के खिलाफ़ दिया ज्ञापन

सीधी ज़िले में 7 से अधिक आदिवासी छात्राओं- युवतियों हुआ दुष्कर्म

 

थांदला – सीधी जिले में मैजिक वाइस ऐप गैंग द्वारा 7 से अधिक आदिवासी छात्राओं- युवतियों को गुमराह कर दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद थांदला जयस द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम थांदला तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सोपा है, जयस द्वारा दिए गए आवेदन में कहा गया है कि
मध्यप्रदेश के सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र में मैजिक वाइस एप गैंग द्वारा 7 से अधिक आदिवासी छात्राओं-युवतियों को गुमराह कर दुष्कर्म की घटना सामने आई है, जिसमें कॉलेज टीचर बनकर मैजिक वाइस एप के जरिए मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति, राहुल प्रजापति, लव कुश प्रजापति सहित अन्य आरोपियों के द्वारा मैजिक वॉइस एप के माध्यम से कॉलेज की कर्मचारी बनकर स्कॉलरशिप दस्तावेज में गड़बड़ी होने का हवाला देकर 7 आदिवासी छात्राओं के साथ सुनसान जगह बुलाकर दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया, इस घटना ने शासन प्रशासन, सत्ता को चुनौती देने के साथ-साथ प्रदेश की बेटियों के आत्म स्वाभिमान और शिक्षा के प्रति समर्पण को कुचलकर समाज को और पूरे प्रदेश को कलंकित किया है। समूचा देश इस घटना से आक्रोशित हैं ये देश के सभ्य वर्ग के लिए भी शर्मनाक घटना है बेटियां तो देश की बेटियां होती है
इस घटना में आदिवासी लड़कियों को ही निशाना बनाया गया है इससे पहले भी सीधी पेशाब कांड में पीड़ित आदिवासी ही था, जो आदिवासियों के खिलाफ म.प्र.मे हो रहे अत्याचार का जीवंत प्रमाण है। साथ ही इस घटना में संलिप्त वाइस मैजिक के दरिंदों तक छात्राओं के मोबाइल नंबर और छात्रवृति के लिए योग्यता और उनके छात्रवृति फार्म/डाटा में कमी की जानकारी कैसे पहुंची ये संदेहप्रद है। इस अमानवीय घटना को अंजाम पहले से दिया जा रहा था, टैब भी सरकार की खूफिया एजेंसी और प्रशासन को जानकारी ना होना संवेदनशीलता और विश्वसनीयता पर प्रश्न खड़ा करता है।
जय आदिवासी युवा शक्ति जयस व समस्त आदिवासी समाज मांग करता है की पीड़ितों को न्याय दिलाने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर 30 दिवस के अंदर दोषियों को 376, 376A तथा 3760 व 376E के तहत फांसी की सजा दी जाए पीड़ित छात्राओं को 1-1 करोड़ मुआवजा व पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा दी जाए, मध्यप्रदेश में आदिवासियों पर लगातार बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाएं।

ज्ञापन देने के दौरान जिला अध्यक्ष रमेश कटारा
जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बलवेंद्रसिंह वसुनिया थांदला BAP ब्लाक अध्यक्ष माजू डामोर रंजन डामोर , बसंत ,अनेश भूरिया, तूफान ,कलसिंग, विकाश, आदि उपस्थित थे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!