श्री हरिहर आश्रम श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला बनी में निशुल्क सामूहिक विवाह का लिया निर्णय

धर्मेश सोनी
बनी । आज दिनांक 1 जनवरी 2026 को श्री हरिहर आश्रम पर श्री कृष्ण कामधेनु गौशाला बनी में निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन की समीक्षा की गई। जिसमें दिनांक 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी शुक्रवार को निर्धारित किया गया जिसमें 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति गौशाला परिवार बनी तहसील पेटलावद जिला झाबुआ के बनी गांव की पावन धरा पर पं.पू गुरुदेव आचार्य डॉं देवेन्द्र जी शास्त्री धारिया खेड़ी मन्दसौर वालों के मंत्रौ उच्चार से जीवन परण सूत्र में परणित होंगे जिस में गौशाला के ट्रस्टी हरिओम पाटीदार मौजूद रह कर विवाहिक सामग्री भेंट की गई।

सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट अंशुल बैरागी ने भी सामूहिक विवाह समरसता का श्रेष्ठ रहेगा वही कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया मौजूद रही व ऐसे शुभ अवसर पर सामूहिक विवाह के कार्यक्रम में शेड पंडाल का भी आयोजन आपने उठा लिया और भी सहयोग की अपेक्षा सहमत रह कर यह कार्य बड़े ही सुचारू रूप से पारंगत हो ऐसा हर समय हर काम में सहभागिता दर्शायी जिसमें अभी बसंत पंचमी को 11 जोड़ों का परम सूत्र होगा जिसमें यह कार्य के लिए श्री हेमंत भट्ट संजय कहार महेंद्र अग्रवाल व और अन्य आस-पास के सेवा भावी महानुभाव उपस्थित रह कर बड़ा ही उत्साह पूर्वक इस सनातनी संस्कृति को प्रोत्साहित करने में उपस्थित रहे।





