देशधार्मिकमध्यप्रदेश

देपालपुर में गणतंत्र दिवस का गरिमामय आयोजन

प्रेस क्लब द्वारा शहीद भागीरथ सिलावट को नमन, संविधान की रक्षा का लिया संकल्प

संदीप वर्मा

देपालपुर । नगर में 77वें गणतंत्र दिवस का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी देपालपुर प्रेस क्लब के तत्वावधान में नगर के चमन चौराहा स्थित शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा के समक्ष भव्य झंडावंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भागीरथ सिलावट की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण से की गई। आमंत्रित अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन-अर्चन कर शहीद को नमन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने संविधान, लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की रक्षा हेतु संकल्प लिया।

राष्ट्रीय ध्वज फहराते ही गूंजा देशभक्ति का स्वर

झंडावंदन के पश्चात वातावरण भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से गूंज उठा। राष्ट्रीय ध्वज के आरोहण के साथ उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रगान के माध्यम से मातृभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

पत्रकारिता की भूमिका पर जोर

इस अवसर पर देपालपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष संदीप सेन ने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव नहीं, बल्कि संविधान की आत्मा को समझने और उसके मूल्यों को जीवन में उतारने का दिवस है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सच और न्याय की आवाज पहुंचाना मीडिया की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति ने बढ़ाई गरिमा

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से स्वास्थ्य विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी मोहनलाल राठौर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष चिन्टु वर्मा, नगर परिषद उपाध्यक्ष गोपाल कटेसरिया, नगर परिषद सीएमओ बहादुरसिंह रघुवंशी सहित ओमप्रकाश व्यास, अजय जैन, कैलाश गौड़, विमल यादव, बाला जाधव, सोमिल मेहता, मुस्तम बोहरा, पार्षद अनिल धाकड़, सलाम पहलवान, रवि चौरसिया, पार्षद सोमिल माली, सतीश मारूं, नानू सिंगार, दिलीप यादव, बबलू नागर, फारुख ठेकेदार, नवीन राठौर, विशाल चांदना, पर्व जैन, वार्श नागर सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

‘विश्वनाथ समाचार’ के विशेषांक का अवलोकन

इस अवसर पर देपालपुर से प्रकाशित मासिक हिंदी ‘विश्वनाथ समाचार पत्र’ के गणतंत्र दिवस विशेषांक का सामूहिक अवलोकन किया गया। अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों ने विशेषांक की विषयवस्तु, राष्ट्रहित से जुड़ी सामग्री एवं समाचार प्रस्तुति की सराहना करते हुए इसे पत्रकारिता की सकारात्मक दिशा बताया।

राष्ट्रगान के साथ हुआ समापन

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। आयोजन ने नगरवासियों के बीच देशप्रेम, सामाजिक एकता और लोकतांत्रिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!