देशमध्यप्रदेशशिक्षा

हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

सौरभ खेमसरा

मेघनगर । नगर परिषद द्वारा बड़े धूमधाम से गणतंत्र दिवस का पर्व मनाया गया। जिसमें सर्वप्रथम मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा द्वारा कार्यालय नगर परिषद पर ध्वजारोहण किया गया। उसके पश्चात उपाध्यक्ष श्रीमती मेघा भूपेश जी भानपुरिया द्वारा हाटबाजार में स्थित बगीचे में ध्वजारोहण किया व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश जी मचार द्वारा आजाद चौक में ध्वजारोहण किया गया।उसके पश्चात नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव जी संदेश वाचन किया मुख्य समारोह स्थल पर किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के बाद पारितोषिक वितरण भी किए गए जिसमें जूनियर मैं सरस्वती शिशु मंदिर प्रथम बाफ़ना पब्लिक स्कूल द्वितीय स्थान एवं पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी प्रकार सीनियर में पीएम श्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघनगरद्वारा प्रथम स्थान बाफना पब्लिक स्कूल द्वारा द्वितीय स्थान तथा सांदीपनी विद्यालय मेघनगर। द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्रीमती अवंधति प्रधान, तहसीलदार पलकेश परमार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुलसिंह वर्मा एवं नगर परिषद पार्षद सायदा महेंद्र भाबर, लाखनसिंह देवाना, श्रीमती निर्मला गंगा वसुनिया, संतोष परमार, मेहबूब उर्फ मुना ईनाल, मेहबूब सुलेमान, अजय डामोर, श्रीमती स्मिता हितेश पड़ियार, श्रीमती मेघा भूपेश भानपुरिया, श्रीमती राखी राकेश जैन, श्रीमती समता अनूप भंडारी, पूनमचंद वसुनिया, मंगली राकेश गामड़, श्रीमती मंगली, जोगी वसुनिया, एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण व नगर परिषद कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे संपूर्ण कार्यक्रम का आभार खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप नायक ने किया।

 

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!