41 वर्ष की शासकीय सेवा आदिम जाति कल्याण विभाग में कार्यरत दिलीप परमार सहायक ग्रेड 03से सेवानिवृत्त हुए

कैलाश परमार
काकनवानी । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय काकनवानी में सहायक ग्रेड 03 पर पदस्थ दिलीप परमार की स्कूल से विदाई सोमवार को स्कूल के प्राचार्य एवं स्टॉफ़ द्वारा की गई। जिसमें दिलीप परमार का कार्यकाल सन 1984 में कलेक्टर दर पर कार्यरत थे । 7 वर्ष तक कलेक्टर दर पर कार्यरत थे इसके बाद सन 1991 में चपरासी के पद पर रेगुलर नियुक्ति हुई। इसके बाद 14 साल तक चपरासी के पद पर कार्य करते रहे तत्पश्चात सन 2005 में बाबूजी की पोस्ट पर पदस्थ हुऐ। 41 वर्ष की नौकरी का समाप्ति कार्यकाल के शुभ अवसर पर स्कूल के प्राचार्य बहादुर सिंह चरपोटा सर एवं संपूर्ण स्कूल के स्टाफ ने भावभीनी विदाई समारोह संपन्न किया गया जिसमें सभी स्टाफ एवं शिक्षकों द्वारा पुष्प वर्षा तथा फूलमाला द्वारा स्वागत किया गया। समस्त काकनवानी के ग्राम वासियों के द्वारा भी भावभीनी बधाई दी गई।

इसके बाद समस्त ग्रामवासी एवं परिवार जनों द्वारा बैंड बाजे के साथ काकनवानी स्कूल से बाजार में स्थित श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर काकनवानी पर फूल माला एवं श्रीफल मंदिर में भेंट किया गया। इसके बाद बैंड बाजे की मधुर धुन के साथ समस्त परिवारजन तथा ग्रामवासी नाचते एवं झूमते हुए काकनवानी से रवाना हुए। काकनवानी से बैंड बाजे की धुन के साथ नाचते हुए निवास स्थान भीम पुरी गांव में स्थित सावन माता मंदिर, हनुमान मंदिर पर फूलमाला एवं श्रीफल भेंट किया गया इसके बाद अपने निवास स्थान घर पहुंचे तथा इ घर पर परायण का कार्यक्रम किया गया इसके बाद समस्त ग्राम वासियों एवं परिवारजनों को भोजन कराया गया। दिलीप परमार ने कार्यक्रम में उपस्थित हुए समस्त स्कूल का स्टाफ ग्रामवासी तथा परिवार जनों को बधाई प्रेषित की।





