रेलवे स्टेशन मेघनगर में पैसेंजर रेलगाड़ियों के ठहराव को लेकर जिला पंचायत सदस्य युवा भाजपा नेता (सोनू ) रामपाल चौहान ने DRM रेल मंडल रतलाम को विस्तारपूर्वक विषय रखा

ट्रेन स्टॉपेज माँग हुई तेज
संतोष परमार
कल्याणपुरा । झाबुआ जिले का प्रमुख रेलवे स्टेशन मेघनगर में पैसेंजर रेलगाड़ियों के ठहराव को लेकर जिला पंचायत सदस्य युवा भाजपा नेता (सोनू ) रामपाल चौहान ने DRM रेल मंडल रतलाम को विस्तारपूर्वक विषय रखा। युवा नेता ने डीआरएम को अवगत कराया कि मेघनगर रेलवे स्टेशन को अमृत भारत योजना में भी लिया गया है जो की औद्योगिक क्षेत्र, रेक लोडिग अनलोडिंग, नये प्लेटफार्म की सुविधा, खाद्य भंडारण का ठहराव, मध्य प्रदेश आखिरी छोर का प्रमुख स्टेशन, थांदला, झाबुआ आलीराजपुर राजगढ़ धार जैसे अहम मुद्दों व क्षेत्रों के यात्रीगण यात्रा करने इस स्टेशन पर आते हैं। बढ़ता व्यापारिक बाजार व जनसंख्या वृद्धि को समझते हुए स्टेशन पर ट्रेनो के ठहराव जरूरी हो चुके हैं युवा भाजपा नेता द्वारा यह भी बताया गया कि पिछले 10 वर्षों से जयपुर बम्बई सुपरफास्ट के बाद अभी तक किसी भी नई ट्रेन का ठहराव में मेघनगर रेलवे स्टेशन पर नहीं दिया गया। मेघनगर में 11 बजे से 6 बजे के बीच रतलाम की तरफ जाने के लिए किसी भी ट्रेन की सुविधा यात्रियों को नहीं है। इसी वजह से 19489 / – गोरखपुर बांद्रा जो मेघनगर में लगभग दोपहर 2 बजे करीब पहुँचती है, यह ट्रेन भोपाल विदिशा सागर कटनी प्रयागराज बनारस होकर गोरखपुर पहुँचती है जिससे प्रदेश की राजधानी भोपाल व उत्तर प्रदेश के यात्रियों को यात्रा करने में आसानी होगी इस वजह से इस ट्रेन स्टॉपेज की जायज मांग की है। इसके अलावा ट्रेन नम्बर 22901/ बांद्रा – उदयपुर जो सुबह 7 बजे रतलाम की ओर निकलेगी जो कि सीधे राजस्थान राज्य के चित्तौड़ अजमेर उदयपुर जिलों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगी। उसी प्रकार गोरखपुर अहमदाबाद भोपाल से शाम 6 बजे निकलकर 11 बजे मेघनगर पहुँचती है। राजधानी से जिले का सफर मात्र 5 घंटे ही रह जाएगा। युवा नेता द्वारा क्षेत्रवासियों व जिले की ओर से प्रमुखता से रेल विभाग अधिकारियों को प्रमुखता से विषय रखा। रतलाम रेल अधिकारियों द्वारा उच्च स्तर पर अधिकारियों को तुरंत अवगत करा दी गई है !! जल्द संज्ञान आने पर निश्चित ही दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज होने की पूर्ण संभावना है।





