देशमध्यप्रदेशराजनीति

जोबट विधायक एवं नपा अध्यक्ष श्रीमति सेना महेश पटेल ने किया 24 लाख से बनने वाले सीसी रोड़ का भूमिपुजन

इमरान खत्री

अलीराजपुर । नगरपालिका परिषद अलीराजपुर के वार्ड क्रमांक 01 में कायाकल्प 2.0 अंतर्गत रेवला के घर से अनु बारिया के घर तक सीसी रोड निर्माण लागत 24 लाख का भूमिपुजन जोबट विधायक एवं नपा अध्यक्ष श्रीमति सेना महेश पटेल ने रविवार को किया। श्रीमती पटेल ने बताया की इससे वार्ड वासीयों को आवागमन में सूविधा मिलेगी साथ ही इसी तरह हर वार्ड का विकास निस्वार्थ के किया जाएगा। नगर में चाौमुखी विकास को लेकर परिषद प्रतिबद्ध है। निकाय द्वारा नगर की जनता के लिये अन्य कार्य भी किये जा रहे है जिससे आने वाले समय में जनता को इसका लाभ मिलेगा।

कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेंस जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, युवक कांग्रेंस जिलाध्यक्ष एवं पार्षद पुष्पराज पटेल, चितल पंवार, सचिन राठौर वार्ड क्रंमाक 01 से पार्षद सेकडी कनेश, माधुसिंह कनेश, वार्ड क्रमांक 17 पार्षद श्री समरतमल राठौड़ व मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमल मुजाल्दा, उपयंत्री राजकुमार अहिरवार, आरती सोलंकी, सवेसिंह चैाहन एवं नपा कर्मचारी उपस्थित रहे।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!