दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा , तीन मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस हाईवे (8 लेन) पर शनिवार को हुए भयावह हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने काम में जुटे मजदूरों पर वाहन चढ़ा दिया, जिससे तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर शिवा पिता बालू भूरिया गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बामनिया के पास ग्राम रत्नाली से करीब 15 मजदूर ठेकेदार के माध्यम से एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करने गए थे। वे बड़ौदा के पास सड़क किनारे पट्टी में लोहे की जाली लगाने का कार्य कर रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे मजदूरों के ऊपर से निकल गया।

मृतकों के नाम
• मोवान पिता भिंडु मुनिया
• जानू पिता कोदर भूरिया
• बलसिंह पिता मकना गेहलोद
जैसे ही हादसे की खबर गांव पहुंची, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों में गहरा आक्रोश और दु:ख व्याप्त है। हर कोई इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध है।





