देशमध्यप्रदेशशिक्षा

“वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष और 2 दिन पर दौड़ी देशभक्ति की लहर — पेटलावद में आयोजित हुई वन्दे मातरम् मैराथन दौड़

धर्मेश सोनी 

पेटलावद । राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष व 2 दिन पे पूर्ण होने के उपलक्ष में 9 नवम्बर रविवार को पुलिस थाना पेटलावद व नगर परिषद पेटलावद द्वारा “वन्दे मातरम् मैराथन दौड़” एवं सामूहिक वन्दे मातरम् गीत कार्यक्रम अनुरुक्ति साबनानी (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पेटलावद) एवं थाना प्रभारी श्री निर्भय सिंह भूरिया के नेतृत्व में भव्य आयोजन किया गया। प्रातः 8:00 बजे पुलिस थाना परिसर से मैराथन दौड़ का शुभारंभ सूबेदार धर्मेंद्र पटेल एवं उपनिरीक्षक गोवर्धन मकवाना ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ श्रद्धांजलि चौक होते हुए पुनः पुलिस थाना पेटलावद पर समाप्त हुई।

दौड़ में बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों, युवा खिलाड़ियों, जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम स्थल पर सामूहिक वन्दे मातरम् गीत का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। इस अवसर पर ब्लॉक युवा समन्वयक हेमराज गणावा, विवेक शर्मा, मोतीलाल डोडियार, स्वच्छता निरीक्षक शुभम देवड़ा, कैलाश सेन नगर परिषद के कर्मचारी सहित पुलिस विभाग के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस आयोजन के माध्यम से युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रगीत के प्रति सम्मान की भावना को और सशक्त संदेश दिया गया।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!