देशमध्यप्रदेश

डॉ. शिव प्रसाद चौरसिया को किया गया सम्मानित

स्व. श्री प्रभाकर शर्मा 'बंधु' की जन्म जयंती की पुण्य स्मृति में

संदीप वर्मा

देवास । मध्यप्रदेश का प्रतिष्ठित श्री साहित्य प्रभाकर सम्मान 2025, इस वर्ष देश के प्रख्यात साहित्यकार डॉ. शिव प्रसाद चौरसिया को प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें हिंदी साहित्य में उनके सृजनात्मक योगदान के लिए दिया गया।ब्यह गरिमामयी आयोजन स्व. श्री प्रभाकर शर्मा ‘बंधु’ की जन्म जयंती की पुण्य स्मृति में आयोजित किया गया, जिनकी साहित्यिक सेवाएं आज भी प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति साहित्य रचनालय संसार, देवास द्वारा, त्रिभवन कॉलेज, रानीबाग, देवास (म.प्र.) में भव्य रूप से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार ओंकारेश्वर गहलोत ने की। मुख्य अतिथियों में वरिष्ठ एवं प्रसिद्ध गीतकार, साहित्यकार एवं पत्रकार डॉ. सीमा देवेंद्र (उज्जैन), वरिष्ठ साहित्यकार विनोद मंडलोई, तथा सर्व ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का कुशल संचालन संस्था के अध्यक्ष त्त्रिभुवन शर्मा ने किया। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित कवि देवकृष्ण व्यास ने स्व. श्री प्रभाकर शर्मा ‘बंधु’ के जीवन और साहित्यिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु अनेक साहित्यप्रेमियों एवं गणमान्यजनों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख रूप से श्रीराम कुमावत, बालकृष्ण वर्मा, हिमांशु कुमावत, धर्मेन्द्र मिश्रा, संजय मालवीय, प्रकाश भाटी, पंकज जोशी, नज़र देवासी, अनिल कुमार वर्मा आदि शामिल रहे। इस आयोजन ने न केवल साहित्य की परंपरा को जीवंत रखा, अपितु स्व. बंधु जी की स्मृति को भी सार्थक श्रद्धांजलि दी।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!