देशमध्यप्रदेशशिक्षा

बच्चों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़, बिना स्वीकृत अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित पाई गई शिक्षिका

थांदला । विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला छायन में देखने को मिला जहाँ स्कूल में पदस्थ शिक्षिका श्रीमति श्वेता मेडा बिना सूचना एवं बिना स्वीकृत अवकाश के विद्यालय से अनुपस्थित पाई गई। एसडीएम महेश मण्डलोई द्वारा प्राथमिक विद्यालय छायन का औचक निरीक्षण किया गया तो यह नजारा देखने को मिला एसडीएम द्वारा बच्चो से चर्चा भी की जिसके बाद एसडीएम द्वारा खण्ड शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर शिक्षिका के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही कर कार्यवाही का प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश जारी कर दिए।

थांदला एसडीएम महेश मंडलोई द्वारा प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तो सच सामने आया जहाँ शिक्षक स्कूल पहुचते ही नही है ओर बिना सूचना के विद्यालय से नदारद रहते है और अपने निजी कार्यो मे व्यस्त रहते है। बच्चो के माता- पिता बच्चो का उज्जवल भविष्य बनाने के लिए पढ़ने के लिए अपने घरो से स्कूल भेजते लेकिन अगर पढ़ाने वाले हि स्कूल न आये तो फिर क्या कहा जायेगा। इसी प्रकार से एसडीएम द्वारा कई विद्यालयों का निरीक्षण किया जाना चाहिए।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!