
संतोष परमार
कल्याणपुरा । आज भाजपा मण्डल कल्याणपुरा में पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की वृहद बैठक सम्पन्न हुई जिसमें सेवा पखवाड़ा की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस महाअभियान हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा। बैठक में सभी को जिम्मेदारियां सौंपी गईं और आगामी कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

भाजपा मण्डल कल्याणपुरा ने सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यशाला बैठक का हुआ आयोजन किया गया सेवा पखवाड़े के तहत देश के यशशवी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में देश प्रदेश से लेकर जिले व मण्डल के बूथ ईस्तर तक सेवा कार्य करना तय किया गया है। बैठक के मुख्य अतिथि जिलाउपाध्यक्ष सत्येन्द्र यादव रहे बैठक में वक्ताओं द्वारा सेवा पखवाड़े के अहम बिंदुओं पर चर्चा कर उक्त कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई गई सेवा पखवाड़े कार्यक्रम के मण्डल से प्रभारी जिला पंचायत प्रतिनिधि रामपाल चौहांन को बनाया गया उक्त बैठक का संचालन मण्डल उपाध्यक्ष सौरभ पण्डिया ने किया आभार मण्डल महामन्त्री धनसिंग भुरिया ने माना उक्त कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष राजेश भटेवरा महामंत्री प्रकाश चौहानं, धनसिंग भुरिया वरिष्ट नेता धीरज बुंदला, लक्ष्मण सिंह चौहानं जनपद सदस्या मति मंजूबाला जेन, अनिल परमार, केलाश परमार, सरपँच केगु निनामा पप्पू निनामा प्रकाश राठौड़ विजय निनामा केशव चौहान, एलेश गुंडिया, मकना बिलवाल, दितेसिंग निनामा मानसिंग भाभोर, दीपक जेन, रवि राठवा, भीमा चौहान, प्रकाश भुरिया, लालसिंग नलवाया, काश्मीर भाभोर, गोपाल कटारा व कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।






