
संतोष प्रजापत
परवलिया । मध्यप्रदेश शासन की नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना अंतर्गत पीएम श्री उमावि परवलिया में मुख्य अतिथि विश्वास सोनी वरिष्ठ नेता व पूर्व जिला योजना समिति सदस्य, संजय कलसिंह भाभर नौगांवा मंडल प्रभारी व प्रदेश अजजा मोर्चा अध्यक्ष प्रतिनिधि, बंटी डामोर थांदला मंडल अध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, राजेश वसुनिया युवा मोर्चा जिला महामंत्री, जितेंद्र राठौड़ थांदला मंडल महामंत्री, अर्जुन मेडा जनपद सदस्य,खुशाल सिंगाड मंडल उपाध्यक्ष व सरपंच प्रतिनिधि, भगवनलालजी पाटीदार मंडल उपाध्यक्ष व पालकों, संस्था के स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत संस्था प्राचार्य स्वरूप श्रीवास्तव , स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थीयों ने किया तथा संस्था का प्रतिवेदन प्राचार्य द्वारा प्रस्तुत किया गया।
सभी अतिथियों द्वारा उच्च संस्कार के साथ शिक्षा ग्रहण करने, साइकिल का संस्था में आने जाने हेतु नियमित उपयोग करने व माता-पिता, शिक्षकों का सम्मान करने एवं शिक्षा के साथ साथ अपना सर्वांगीण विकास करने हेतु संस्था के विद्यार्थियों को प्रेरित किया।अतिथियों ने मध्यप्रदेश शासन की महती सभी योजनाओं की जानकारी लेकर स्वयंम व परिवार के सभी सदस्यों को जानकारी देकर उनका उपयोग कर लाभान्वित होने हेतु मार्गदर्शन दिया।
आभार प्रदर्शन धर्मेंद्र जानी उमावि शिक्षक एवं संचालन विश्वास शर्मा पी टी आई द्वारा किया।






