देशमध्यप्रदेश

गन्दगी के बीच बन रहे थे पताशे, 1.700 किलो खाद्य सामग्री जब्त कर प्लांट करवाया बंद

संदीप वर्मा

झाबुआ – बामनिया आयुक्त खाद्य सुरक्षा भोपाल के निर्देशानुसार त्योहार के विशेष जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जाकर जिले में विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नापतोल विभाग की संयुक्त टीम 13 अगस्त 2024 को जिले के बामनिया नगर में रतलाम रोड स्थित पताशे प्लांट पर पहुंची जहां मौके पर पताशे का निर्माण और भंडारण अस्वास्थकर दशाओं में किया जा रहा था, जिस पर टीम द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यवाही कर कुल 1 क्विंटल 20 किलो शकर पाताशे एवं पताशा बनाने में प्रयुक्त शक्कर, जिस पर बैच नंबर एवं तारीख अंकित नहीं थी (मात्रा 500किलो), को भी जप्त कर प्लांट को बगैर लाइसेंस एवं अस्वास्थ्यकर दशा में खाद्य सामग्री के निर्माण एवं भंडारण की अनियमितता पाए जाने की स्थिति में तत्काल बंद करवाया गया है। टीम में राहुल सिंह अलावा खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कपिल कदम नापतोल निरीक्षक एवं संजय पंचाल श्रम सहायक मौजूद रहे।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह अलावा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिले में लगातार चलाए जा रहा है, जिसमें सभी खाद्य प्रतिष्ठानों की सघन जांच की जाएगी एवं अनियमितता पाए जाने की स्थिति में नमूना कार्यवाही की जा रही है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!