देशमध्यप्रदेश

पेटलावद में 100 से अधिक ट्रैक्टर के साथ निकली गई तिरंगा रैली

केबिनेट मंत्री और कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाई गई

सन्दीप वर्मा

केबिनेट मंत्री और कलेक्टर द्वारा हरी झंडी दिखाई गई

झाबुआ – पेटलावद मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत विशाल ट्रैक्टर और पैदल रैली का आयोजन किया गया।
कृषि मंडी क्षेत्र में केबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया द्वारा तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई गई जिसमे तिरंगे के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को प्रदर्शित करता है इसी के साथ केबिनेट मंत्री और कलेक्टर द्वारा 100 से अधिक ट्रैक्टरो की रैली कों हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में केबिनेट मंत्री और कलेक्टर स्वयं ट्रेक्टर के माध्यम से सम्मिलित हुए।
गायत्री मंदिर से कलेक्टर ने पैदल तिरंगा यात्रा में भाग लिया जिसका समापन श्रध्दांजली चौक पर हुआ। इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद अनिल कुमार राठौर एवं समस्त विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। इसी तारतम्य में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान भावना को समर्पित समस्त जनप्रतिनिधिगण, पत्रकार साथी, समस्त कार्यालय, सम्माननीय समस्त समाज प्रमुखगण एवं विभिन्न संगठन इस तिरंगा अभियान तिरंगे की शान “तिरंगा ट्रेक्टर रैली” मे सम्मिलित हुए।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!