
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । विश्व पूज्य दादा गुरुदेव श्रीमद विजय राजेंद्र सुरीश्वरजी महाराज के शिष्य, व्याख्यान वाचस्पति श्रीमद विजय यतीन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब द्वारा स्थापित अखिल नवयुवक परिषद् के 67वे स्थापना दिवस कार्तिक सुदी पूर्णिमा के शुभ दिन श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर प्रांगण में चारों परिषद की स्थानीय इकाई एवं श्रीसंघ द्वारा परिषद स्थापना दिवस पर परिषद् का झंडावंदन व परिषद् गीत का उद्घोष कर संस्था कि स्थापना के उद्देश्य पर खरा उतरने का संकल्प लिया।
उक्त जानकारी देते हुए परिषद प्रवक्ता दिविक कावड़िया ने बताया कि, परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन, महामंत्री राहुल लोढ़ा, महिला परिषद अध्यक्ष स्नेहलता कावड़िया, उपाध्यक्ष साधना लूनिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर श्रीसंघ, एवं चारों परिषद इकाई के सदस्य उपस्थित रहे ।





