
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर स्थानीय श्री राजेन्द्र सूरी जैन ज्ञान मंदिर परिसर में मूर्तिपूजक त्रिस्तुतिक श्रीसंघ द्वारा श्री सिद्धाचल महातीर्थ के देववंदन, सिद्धाचल रास आदि का आयोजन किया गया, जिसमें संघ के श्रावक श्राविकाओं ने सहभागिता कर आराधना की।

उक्त जानकारी देते हुए परिषद अध्यक्ष देवेंद्र जैन ने बताया कि, कार्तिक पूर्णिमा का जिनशासन में अत्यधिक महत्व है, आज के दिन करोड़ों मुनि भगवंत ने सिद्धगति को प्राप्त किया। देववंदन क्रिया के पश्चात भगवान की आरती का लाभ श्रीमती स्नेहलता मनोहलालजी कावड़िया परिवार, मंगलदीपक का लाभ शांतिलालजी राकेशजी लोढ़ा परिवार ने एवं भाते की प्रभावना का लाभ दिलीपकुमारजी सागरमलजी कोठारी परिवार ने लिया।





