पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया के द्वारा जान बचाओ परिवार पालो ऐसा यातायात अभियान
आज के बाद अगर हेलमेट नहीं पहना तो आप पर कानूनी कार्यवाही होगी

धर्मेश सोनी
पेटलावदव्। 5 नवम्बर बुधवार को झाबुआ जिले के पेटलावद थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया के मार्गदर्शन में थाना पुलिस स्टाफ ने यातायात सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए रोज-ब-रोज आए दिन एक्सीडेंट से जान गंवानी पड़ रही है ऐसे गंभीर गुनाहों को ध्यान में रखते हुवे पेटलावद नगर के चौक चौराहों पर ट्रैफिक व्यवस्था की गंभीर प्रकार से निरीक्षण करते हुए खास कर दो-पहिया वाहन वालों का चेकिंग अभियान के अंतर्गत जोजो व्यक्ति दो-पहिया वाहन पर हेलमेट पहने हुए मिले उनको हार फूल पहना कर स्वागत किया गया व बताया कि आपने हेलमेट पहन कर परिवार की चिंता रखते हुए कानून के दायरे में रहकर अपने जान या परिवार की सुरक्षा रखी है।

इसलिए हम आपका माला पहनाकर स्वागत करते हैं। ऐसे ही बिना हेलमेट वाले जो जो भी मिले उन्हें सकताई से वार्निंग दी गई की आज के बाद अगर हेलमेट नहीं पहना तो आप पर कानूनी कार्यवाही होगी ऐसा स्पष्ट सूचित किया। झड़प की मजा मौत की सजा से बचने के लिए सूचित करने वाले पुलिस स्टाफ थाना प्रभारी निर्भय सिंह भूरिया, उप निरीक्षक महेश भामदरे, सूबेदार धर्मेंद्र पटेल, मुकेश सिंगाड़, प्रकाश मंडलोई, राजेंद्र परिहार, मोतीलाल व यातायात को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।





