देशधार्मिकमध्यप्रदेश

फुटतालाब ने 16 वर्षों में रचा इतिहास हजारों बेटियों को सनातन धर्म से जोडा

वही अनगिनत क्षेत्रीय गरबा कलाकारों को किया तैयार

सौरभ खेमसरा

मेघनगर। मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर पिछले 16 वर्षों से चल रहे नवरात्रि महोत्सव ने सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैँ….जानकारी देते हुए प्रदेश के यशस्वी समाजसेवी और समिति के सदस्य सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने बताया कि पिछले 16 वर्षों पूर्व यह आयोजन बहुत छोटे स्वरूप में शुरू हुआ था लेकिन 16 वर्षों में इस आयोजन की आभा लगातार बढ़ती जा रही है संकल्प यही था कि क्षेत्र की बेटियां गरबा खेलने में पारंगत हो और धर्म से जुड़े जैन ने बताया कि पिछले 16 वर्षों में हजारों बेटियां जहां इस आयोजन के माध्यम से सनातन धर्म से जुड़ी है वही गरबा खेलने की उनकी दक्षता गुजरात के नामी कलाकारों को भी मात देती हुई दिखाई देती हैँ..

..क्षेत्र फुटतालाब गाँव से तीन ग्रुप में से प्रथम छोटी बालिका दिव्या ग्रुप दूसरी लक्ष्मी ग्रुप तीसरा हंसा ग्रुप कल्याणपुरा का आशा पुरी ग्रुप रानापुर से टीना ग्रुप रानू माचार ग्रुप बेड़ावली डी डी ग्रुप मेघनगर ओसम ग्रुप थांदला सज़ेली ग्रुप तथा काली देवी ग्रुप यह सभी ग्रुप थांदला झाबुआ और मेघनगर विकासखंड के अलग-अलग गांव से 10 से अधिक क्षेत्रीय दल यहां पर गरबा खेल रहे हैं और लगभग हर समूह में 20 से अधिक सदस्य है आयोजन को देखने के लिए राजस्थान के कुशलगढ़ गुजरात के दाहोद झाबुआ के पेटलावद सारंगी राणापुर और आलीराजपुर तक से लोग पहुँच रहे है।

आयोजन से जुड़ी श्रीमती प्रेमलता भट्ट ने बताया कि क्षेत्रीय बेटियों को जोड़ने के लिए आयोजन समिति ने काफी परिश्रम किया है उन्हें अलग-अलग वेशभूषाओं के साथ गरबा करने में भी विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिसमें विशेष रूप से श्रीमती सीमा सुरेश जैन और नीता जैन अपनी भूमिका निभा रही है मंदिर के महंत श्री दिलीप दास जी महाराज ने कहा कि लगातार यह आयोजन बड़े और भव्य स्वरूप में बढ़ता जा रहा है लोगों के आस्था यहां पर देखते ही बन रही है l आयोजन में पारंपरिक गरबो झीना झीना उडा गुलाल माई तेरी चुनरियाँ लहराई….पखिडा ओ पखिडा पर स्थानीय लोगो के साथ बाहर से आये लोग भी थिरकते हुए दिखाई दे रहे है l आयोजन समिति की पूजा जैन , जूही जैन अंतिमबाला जैन ने माताओं बहनों से गरबा महोत्सव फुटतालाब में आने का विनम्र आग्रह किया है।

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!