
सौरभ खेमसरा
मेघनगर । प्रदेश भर में लोकप्रिय और मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्रीवनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर पर चल रहा गरबा महोत्सव भारत के धार्मिक लोकतंत्र का प्रतीक बन गया हैँ…. शनिवार रात आयोजन स्थल पूरी तरह से खचाखच भर गया गर्मी खेलने वालों से लेकर मंदिर में दर्शन करने वाले और गरबा देखने वालों की भीड इतनी अधिक बढ गई कि आयोजन स्थल पर पैर तक रखने की जगह नही बची भक्ति में डूबे रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा करती क्षेत्र की बेटियां जहाँ माँ की आराधना के ज्योतिर्मय दीपक की तरह प्रज्वलित दिखाई दे रही थी वही मंदिर में धर्म लाभ लेने पहुँचे श्रद्धालु माँ की भक्ति के रंग में रंगे दिखाई दे रहे थे शनिवार की रात फुटतालाब में मध्य प्रदेश के बाहर के श्रद्धालु भी दिखाई दिए। माँ की महाआरती में थांदला नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील पणदा श्रीमति भूमिका आशीष सोनी जिला योजना समिति सदस्य एवं पार्षद नगर परिषद थांदला श्रीमति माया जगदीश प्रजापत पार्षद मुकेश जी चौहान पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष थांदला भी पहुँचे फुटतालाब में शनिवार को मुख्य मार्ग पूरी तरह से भरा हुआ दिखाई दिया। जानकारी देते हुए आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य और समाजसेवी सुरेश चंद्र पूरणमल जैन ने बताया कि पुलिस प्रशासन के निर्देश पर गरबा पंडाल के चारो ओर कैमरे लगाए गए हैै।

ताकि माताओं बहनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा सके आयोजन में पहुँच रहे लोगो का उत्साह और आस्थाओं का तेज आयोजन में भारत की धार्मिक संस्कृति के दर्शन करा रहा है वही पंडाल में विराजित माँ जगदंबे का तेज भी भक्ति के विस्तार और तेज़ से भरा हुआ दिखाई दे रहा हैँ…. जिले की बेटियों के पारंपरिक गरबो में शनिवार को ग्रामीण परिवेश की झलक दिखी वही थांदला के ऑसम ग्रुप ने गरबो के माध्यम गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की माँग भी की महंत दिलीपदास जी महाराज राजेश रिंकू जैन और जैकी जैन के साथ श्रीमती सीमा सुरेश जैन नीता रिंकू जैन ने माताओं बहनों से प्रतिदिन शाम 8 बजे माताजी की महाआरती में आने का आग्रह किया है।





