देशमध्यप्रदेश

जाट समाज ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती- अमर शहीद भगत सिंह युवाओं के लिए एक प्रेरणापुंज है- प्रदेश सचिव धनंजय जाट 

पवन वर्मा

आष्टा । दिनांक 28 सितंबर 2025 दिन रविवार को नगर के शहीद भगतसिंह शासकीय महाविद्यालय में पहुंचकर जाट समाज आष्टा ने शहीद ए आजम भगत सिंह की मनाई जयंती। सर्वप्रथम जाट समाज आष्टा के संरक्षण गोकुल चौधरी, भूपेंद्र सिंह राणा, संगठन मंत्री नारायण जाट, पूर्व अध्यक्ष महेश जाट, अध्यक्ष राजू जाट द्वारा शहीद भगत सिंह जी के छायाचित्र पर पुष्प माला पहनाकर छायाचित्र के समक्ष समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया, इसी के साथ शहीद भगत सिंह अमर रहे अमर रहे के नारे लगाए गए। इस अवसर पर जाट समाज आष्टा कोषाध्यक्ष मोहन जाट, सचिव संदीप जाट, शोभाराम इनाणनिया, सरपंच अर्जुन जाट, भागीरथ जाट, धर्मेंद्र ठाकुर उर्फ बिट्टू, गौरव जाट आदि अन्य समाज के वरिष्ठ जन एवं युवाजन उपस्थित रहे। युवा प्रदेश सचिव धनंजय जाट अखिल भारतीय जाट महासभा मध्य प्रदेश ने बताया कि शहीद भगत सिंह जयंती प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाई जाती है, यह दिन युवा स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह जी के बलिदान और साहस का सम्मान करने के लिए समर्पित है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपना जीवन दे दिया। महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह आज भी स्वतंत्र भारत के युवाओं को प्रेरित और प्रोत्साहित करते हैं। उनका जीवन उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा भरा है जो न्याय और अत्याचार के विरुद्ध लड़ते हैं। वह एक बहादुर युवक थे जिन्होंने अपना जीवन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए समर्पित कर दिया। उनकी कहानी हमें याद दिलाती है कि कठिन परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करना संभव है। धनंजय जाट का समाज के युवाओं से यह आग्रह है कि समाज की युवा, शहीद भगत सिंह के जीवन से प्रेरित होकर उनके जीवन से प्रेरणा ले एवं आपने जीवन का ज्यादा से ज्यादा समय समाज सेवा एवं देश की सेवा के लिआष्टा

Navinata Akhbaar
IMG_1778519643904

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!